Durga
Jr. Member

Karma: 0
Offline
Posts: 62
|
 |
« on: October 30, 2007, 08:47:35 AM » |
|
मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे अमीर
नई दिल्ली: भारत में सबसे अधिक दौलतमंद रिलायंस उद्योग के मुकेश अंबानी अब दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। सोमवार को उन्होंने अमेरिका के साफ्टवेयर किंग बिल गेट्स और मैक्सिको के कलरेस स्लिम हेलु और निवेश गुरु वारेन बफेट को पछाड़ दिया। बंबई शेयर बाजार(बीएसई) के सेंसेक्स के सूचकांक में आज आए तीसरे सबसे बड़े उछाल के बाद यह मुकेश की संपत्ति दुनिया में सबसे अधिक हो गई।
शेयर बाजार में मुकेश के आधिपत्य वाली तीनों कंपनियों, रिलायंस उद्योग, रिलांयस पेट्रोकैमिकल्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों में बेतहाशा उछाल आया। नतीजतन मुकेश की कुल संपत्ति बढ़कर 63.2 अरब डॉलर(2,49,108 करोड़) हो गई।
उनकी तुलना में कालरेस स्लिम और बिल गेट्स की कुल संपत्ति 62.2 अरब डॉलर ही है। स्लिम थोड़े से अंतर से गेट्स से आगे हैं। इस सूची में वारेन बफेट तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 56 अरब डॉलर है, पांचवे स्थान पर भारतीय मुल के लक्ष्मीपति मित्तल हैं, जिनकी संपत्तियां इस समय 50.9 अरब डॉलर है।
मुकेश की संपत्तियां: रिलायंस उद्योग में 50.98 प्रतिशत शेयर मुकेश के पास हैं,जिसका बाजार मूल्य इस समय 2,10,000 करोड़ है। रिलायंस पेट्रोकैमिकल में उनकी हिस्सेदारी 37.5 प्रतिशत है, जिसका मुल्यांकन आज 37,500 करोड़ हो गया, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर में उनके 46.23 प्रतिशत शेयर आज बढ़कर 2,100 करोड़ के हो गए। तीनों में मुकेश की हिस्सेदारी का बाजार मुल्य सोमवार को 2,49,000 करोड़ हो गया। विश्व में आज किसी के भी पास इतनी दौलत नहीं है।
पांच सबसे अधिक दौलतमंद: 1, मुकेश अंबानी 63.2 अरब डॉलर 2, कलरेस स्लिम हेलु 62.2993 अरब डॉलर 3, बिल गेट्स 62.29 अरब डॉलर 4, वारेन बफेट 55.9 अरब डॉलर 5, लक्ष्मीपति मित्तल 50.9 अरब डॉलर
|