FunSutra Community
May 20, 2012, 03:33:08 PM *
Welcome, Guest. Please login or register.

Login with username, password and session length
News: SMF - Just Installed!
 
   Home   Help Search Login Register  
Pages: [1]   Go Down
  Print  
This topic has not yet been rated!
You have not rated this topic. Select a rating:
Author Topic: विश्व बाजार में सोना 28 वर्ष के नए उच्च स्तर पर  (Read 563 times)
0 Members and 1 Guest are viewing this topic.
sumit007
Jr. Member
**

Karma: 0
Offline Offline

Posts: 76


View Profile
« on: October 27, 2007, 05:53:16 AM »

डालर की ढुलमुल स्थिति, कच्चे तेल की रिकार्ड कीमतों और वैश्विक शेयर बाजारों की उठापटक के बीच अंतर्राष्ट्रीय धातु बाजारों में सोना आज पिछले 28 वर्ष के नये उच्च स्तर पर पहुंच गया।

टोक्यो से प्राप्त समाचारों क अनुसार हाजिर कारोबार में सोना 778.25 डालर प्रति ट्राय औंस के उच्च स्तर पर बोला गया जो जनवरी 1980 के बाद का अधिकतम भाव है। न्यूयार्क में कल कारोबार की समाप्ति पर सोना 767.90-768.70 डालर प्रति ट्राय औंस था।

विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था अमरीका की मंदी और अगले बुधवार को केन्द्रीय बैंक फैडरल रिजर्व के ब्याज दरों में चौथाई प्रतिशत और कटौती की प्रबल संभावनाओं के बीच मौजूदा माहौल में निवेशकों के लिए सोने में धन लगाना सबसे सुरक्षित माना जा रहा है। फैडरल रिजर्व ने देश की अर्थव्यवस्था की मंदी को देखते हुए पिछले माह बैठक में ब्याज में आधा प्रतिशत की कटौती की थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें रिकार्ड पर रिकार्ड बना रही हैं। यूएस क्रूड फ्यूचर 92.22 डालर प्रति बैरल के नए शिखर पर पहुंच गया।

सिंगापुर से मिले समाचारों में भी सोना वहां जनवरी 1980के बाद के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सिंगापुर में हाजिर कारोबार में सोना 772.90 डालर प्रति ट्राय औंस तक बोला गया। जनवरी 1980 में कच्चे तेल की कीमतों के एक वर्ष के भीतर दोगुनी हो जाने के परिणामस्वरुप सोना वायदा भाव 873 डालर प्रति ट्राय औंस तक पहुंच गया था।

From: bhaskar.com
Logged
sumit007
Jr. Member
**

Karma: 0
Offline Offline

Posts: 76


View Profile
« Reply #1 on: October 27, 2007, 05:58:35 AM »

मेरे बापू जी बोलते थे कि बेटा सोने मैं निवेश करो .........काश मैंने उनकी बात सुनी होती   Sad Sad Sad Sad
Logged
Admin
♥♥ King of Hearts ♥♥
Administrator
Hero Member
*****

Karma: 3
Offline Offline

Gender: Male
Posts: 30543



View Profile
« Reply #2 on: October 27, 2007, 06:00:37 AM »

Time is really up now and we must think that Gold may not be a good thing to invest in although the market is going up like anything.............but not worth investing
Logged

Pages: [1]   Go Up
  Print  
 
Jump to:  

Powered by MySQL Powered by PHP Powered by SMF 1.1.4 | SMF © 2006-2007, Simple Machines LLC Valid XHTML 1.0! Valid CSS!