FunSutra Community
May 20, 2012, 03:35:33 PM *
Welcome, Guest. Please login or register.

Login with username, password and session length
News: SMF - Just Installed!
 
   Home   Help Search Login Register  
Poll
Question: कौन होना चाहिए हमारा  कप्तान?
तेंदुलकर - 0 (0%)
धोनी - 1 (100%)
द्रविड़ - 0 (0%)
सौरव - 0 (0%)
Total Voters: 1

Pages: [1]   Go Down
  Print  
This topic has not yet been rated!
You have not rated this topic. Select a rating:
Author Topic: तेंदुलकर टेस्ट कप्तान!  (Read 687 times)
0 Members and 1 Guest are viewing this topic.
sumit007
Jr. Member
**

Karma: 0
Offline Offline

Posts: 76


View Profile
« on: October 27, 2007, 05:43:59 AM »

पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए सचिन तेंडुलकर का भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनना लगभग तय है। बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने शनिवार को इस बात का खुलासा किया कि इंग्लैंड दौरे से लौटने पर राहुल द्रविड़ के टीम की कप्तानी छोड़ ने के बाद तेंडुलकर ने टेस्ट टीम की कमान संभालने का बोर्ड का निवेदन मान लिया है।

टेस्ट कप्तान के रूप में तेंडुलकर की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा 8 नवंबर को ही की जाएगी। सूत्र ने कहा कि कप्तान की घोषणा करना राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का विशेषाधिकार है, उम्मीद है कि तेंडुलकर की नियुक्ति की घोषणा 8 नवंबर को ही की जाएगी जब चयनकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ बाकी बचे एकदिवसीय मैचों के लिए टीम चुनेंगे।

सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता एकदिवसीय कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं लेकिन पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम की कमान उनको सौंपकर वह उनके ऊपर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते।

सूत्र ने बताया कि धोनी वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे। इसके अलावा उन्हें टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। 1996 के इंग्लैंड दौरे के बाद तेंडुलकर ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की जगह टीम की कमान संभाली थी। भारत ने उनके नेतृत्व में 25 टेस्ट खेले जिसमें से भारत को चार में जीत मिली जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा।

तेंडुलकर ने 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

source: indiatimes.com



Logged
Pages: [1]   Go Up
  Print  
 
Jump to:  

Powered by MySQL Powered by PHP Powered by SMF 1.1.4 | SMF © 2006-2007, Simple Machines LLC Valid XHTML 1.0! Valid CSS!