FunSutra Community
May 20, 2012, 03:44:22 PM *
Welcome, Guest. Please login or register.

Login with username, password and session length
News: SMF - Just Installed!
 
   Home   Help Search Login Register  
Pages: [1]   Go Down
  Print  
This topic has not yet been rated!
You have not rated this topic. Select a rating:
Author Topic: भूतों से भयभीत अमेरिका  (Read 865 times)
0 Members and 1 Guest are viewing this topic.
sumit007
Jr. Member
**

Karma: 0
Offline Offline

Posts: 76


View Profile
« on: October 27, 2007, 06:11:28 AM »

अमेरिका जैसे विकसित देश के नागरिक भी भूतों के खौफ से मुक्त नहीं हो पाए हैं। एक सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है।रात में अचानक चीजें इधर-उधर लुढ़कने लगती हैं और आप अचानक उठ बैठते हैं। ऐसी स्थिति का सामना करने वालों में से लगभग एक तिहाई लोग यह मान बैठते हैं कि यह सब भूतों का खेल है।

सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 23 प्रतिशत यानी चार में एक व्यक्ति यह मानता है कि उसने वास्तव में भूत को देखा या उसकी उपस्थिति महसूस की है।

सायराक्यूज इलाके में रहने वाली मिस्टी कोनार्ड ने बताया कि उसने अपने रेंटेड मकान से इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वहां उसने पाया कि उसकी बेटी अचानक रात में उठकर एक अदृश्य लड़की से बात करने लगती थी। वह उस अदृश्य लड़की को निकोल कहकर पुकारती थी। बाद में पड़ोसियों ने बताया कि निकाले नाम की लड़की इसी मकान में रहती थी और उसका किसी ने कत्ल कर दिया था।

सर्वे के मुताबिक 19 प्रतिशत लोग जादू टोना या इंद्रजाल से संबंधित चीजों में विश्वास करते हैं। करीब 48 प्रतिशत लोग इसे एक्स्ट्रा सेंसरी परसेप्शन (ईएसपी) मानते हैं। भूत-प्रेतों में यकीन करने वाले अधिकांश लोग वैसे हैं जिन्होंने शादी नहीं की है और अकेला जीवन बिता रहे हैं। इसके साथ ही कैथोलिक लोगों में भूत-प्रेतों के प्रति विश्वास कुछ अधिक देखा गया। कंजरवेटिव से अधिक लिबरल लोगों में भूतों के प्रति खौफ देखा गया। 31 प्रतिशत लिबरल लोगों ने भूत-प्रेतों के अस्तित्व को स्वीकार किया वहीं कंजरवेटिव लोगों में से 18 प्रतिशत लोगों ने इसे स्वीकार किया है ।

जो लोग भूतों के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते उनमें एक से एक पूर्व नौसेना अधिकारी मोरिस स्वाडोनेर ने बताया कि एक बार रात में अचानक उन्होंने अपने सामने एक सफेद भूत को पाया। जब उन्होंने गौर से देखा तो पाया कि उनके सफेद रंग के कपड़े में हुए बड़े छेद के कारण वे भ्रमित हो गए थे।

सर्वे में पाया गया कि 10 में से तीन व्यक्ति ने अपने कमरे में किसी विचित्र चीज की उपस्थिति को महसूस किया है। यह प्रवृति अकेले रहने वाले लोगों में अधिक पाई गई है।

शहरी लोगों में यह देखा गया कि वे जादू या इंद्रजाल से संबंधित चीजों में ज्यादा विश्वास करते हैं। जो लोग ज्यादा पढ़लिखे है वे इन चीजों को ईएसपी मानते हैं। अमेरिका के पांच में से एक व्यक्ति का कहना है कि वह अंध्विश्वासी है। ग्रामीणों से अधिक शहरी लोग अंधविश्वासी हैं। गावों जहां 13 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अंधविश्वासी हैं वहीं शहरी इलाकों में 26 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अंधविश्वासी हैं। वहीं दुनिया में सुपर पॉवर के रूप में प्रतिष्ठित इस अमेरिका के पांच प्रतिशत लोगों का मानना है कि उन्होंेने बहुत करीब से राक्षसनुमा आकृति को देखा है।

bhaskar.com
Logged
Pages: [1]   Go Up
  Print  
 
Jump to:  

Powered by MySQL Powered by PHP Powered by SMF 1.1.4 | SMF © 2006-2007, Simple Machines LLC Valid XHTML 1.0! Valid CSS!