FunSutra Community
May 21, 2012, 05:13:28 PM *
Welcome, Guest. Please login or register.

Login with username, password and session length
News: SMF - Just Installed!
 
   Home   Help Search Login Register  
Pages: [1]   Go Down
  Print  
This topic has not yet been rated!
You have not rated this topic. Select a rating:
Author Topic: Garib ki madad karna  (Read 1057 times)
0 Members and 1 Guest are viewing this topic.
Admin
♥♥ King of Hearts ♥♥
Administrator
Hero Member
*****

Karma: 3
Offline Offline

Gender: Male
Posts: 30543



View Profile
« on: October 10, 2007, 04:38:36 AM »

बात 2 साल पहले की है ।  मेरी मममी अस्पताल में दाखिल थी ।  मैं सुबहशाम उनके लिये खाना लेकर जाती थी ।  मममी के बगल वाले बेड पर एक 7-8 साल की लड़की थी, जिस की किडनी खराब हो चुकी थी ।  मुझे लड़की के बारे में पता चला कि उसकी मां नहीं थी और पिता ने दूसरी शादी कर ली ती ।  लड़की के परिवार वालों की कमजोर आर्थिक स्थिति देख मेरा दिल उसके लिये कुछ करने को व्याकुल हो उठा ।

मैं अपनी मममी के लिये जो खाना ले जाता उसी में थोड़ा ज्यादा खाना रख लेती ।  चूंकि मेरी मममी सादा खाना खा रही थी, वही खाना उस लड़की को भी मैं खिला देती ।

मैं लगभग 8 दिन तक दोनों समय उस को खाना ले जाती रही ।  एक दिन उस का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया ।  उस के नाना डाक्टर से कहने लगे, पता नहीं आज मैं ने उसे कैसा खाना खिलाया कि उसकी तबीयत खराब हो गई ।

अब तो मेरी हालत देखने लायक थी ।  मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि हम दिल से किसी की मदद करें फिर भी हमें बुराई ही मिले ।  मैंने बहुत डरते डरते डाँक्टर साहब को बताया कि उसे मैंने दलिया और कम घी मसाले की खिचड़ी खाने को दी थी ।  डाँक्टर साहब बोले, इसे तो ऐसा ही खाना देना था ।  आप ने अच्छा किया ।  इस का स्वास्थ्य तो दूसरी वजह से प्रभावित हुआ है ।  इस का शीघ्र आपरेशन करना पड़ेगा ।  यह सुनकर उस के नाना का चेहरा उतर गया ।  उसकी नानी ने उन्हें डांटते हुए कहा, एक तो यह लड़की हमारे लिये इतना कर रही है और आप इसी पर इलजाम लगा रहे है ।  यह सुनकर उसके नाना काफी शर्मिन्दा हुए ।  मेरे चेहरे पर जीवन की मुसकान खिल चुकी थी ।

 
Logged

Pages: [1]   Go Up
  Print  
 
Jump to:  

Powered by MySQL Powered by PHP Powered by SMF 1.1.4 | SMF © 2006-2007, Simple Machines LLC Valid XHTML 1.0! Valid CSS!